पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • YouTube To Be Available In Offline Mode In India: Google

गूगल भारत में देगी ऑफलाइन यूट्यूब वीडियो देखने की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो यूट्यूब)
गैजेट डेस्क। गूगल ने जहां अपना एंड्रॉइड वन बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च किया, वहीं गूगल ने यह भी घोषणा की कि जल्दी ही यूट्यूब पर ऑफलाइन मोड सपोर्ट की शुरुआत भारत में की जाएगी। इसका मतलब यह है कि यूट्यूब यूजर्स बिना डाटा कनेक्शन के ऑफलाइन मोड में भी वीडियो सेव कर सकेंगे।

कंपनी के एक्जीक्यूटिव सीजर सेनगुप्ता (Ceaser Sengupta) ने घोषणा की कि यूट्यूब पर ऑफलाइन मोड की व्यवस्था भारत में कुछ ही हफ्तों में शुरू हो जाएगी। यह व्यवस्था यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूजर्स अपनी डिवाइस से ऑफलाइन मोड में भी यूट्यूब वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे और उसे देख भी सकेगा। गूगल का कहना है कि भारत में मोबाइल फोन्स और टैबलेट्स से यूट्यूब पर 40 फीसदी ट्रैफिक रहता है।