पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 Reasons Why Apple IPhone 6 Will Be Cheaper This Year

कम कीमत में मिल सकते हैं एप्पल के आईफोन्स, जानें क्यों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो आईफोन 6)
गैजेट डेस्क। एप्पल ने आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की लॉन्चिंग 9 सितंबर को की। दोनों ही फोन्स में 16GB वर्जन और बड़े स्क्रीन के अलावा और कोई खासियत नहीं है। इसी वजह से माना जा रहा है कि कंपनी भारत में इन फोन्स को बहुत ही कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। (आईफोन 6 की कीमत 199 डॉलर है, वहीं आईफोन 6 प्लस की कीमत 299 डॉलर है)।
दोनों फोन्स की कीमत US और UK के मार्केट के हिसाब से बेहतर है, वहीं ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि यदि इन फोन्स की कीमत को भारतीय मुद्रा में बदला जाए तो ये ज्यादा महंगे नहीं हैं। फिलहाल, इंडियन मार्केट में इन दोनों फोन्स की कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है।
एप्पल के इतिहास पर नजर डाले तो कंपनी के फोन्स की कीमत हमेशा ज्यादा ही रही है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की कीमत भी लाखों तक पहुंच सकती है। फोन्स की कीमत को लेकर कंपनी अस्थिरता की स्थिति में है। इसी वजह से एप्पल ने अचानक भारत में दोनों आईफोन्स लॉन्च करने की तारीख आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी थी। पहले भारत में फोन 27 सितंबर को ही लॉन्च होने वाले थे। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी भारत में फोन्स की लॉन्चिंग तारीख को हटा दिया है।
जानते हैं फीचर्स के बारे में

दोनों फोन्स की लॉन्चिंग के बाद सभी को फीचर्स और खासियत के बारे में पता चल गया है। कंपनी ने इस साल जो आईफोन्स लॉन्च किए हैं, उसकी ना तो डिजाइन में कोई नयापन है और न ही इसमें यूनीक फीचर्स हैं। इस वजह से एप्पल की ‘USP’ भी गिर गई है। हो सकता है, इन्हीं कारणों से एप्पल भारत में दोनों आईफोन्स को कम कीमत पर लॉन्च करें, लेकिन अभी कुछ निश्चित नहीं है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ खास जानकारियां...