पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 Things That Are Missing From The Android One Smartphones

जानें वो 5 कारण जिनकी वजह से पीछे रह सकता है गूगल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो माइक्रोमैक्स एंड्रॉइड वन कैनवास A1)
गैजेट डेस्क। लंबे समय बाद गूगल ने अपना एंड्रॉइड वन 15 सितंबर को लॉन्च किया। वहीं, Snapdeal ने हाल ही में Karbonn Sparkle V एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया, जिसकी कीमत 6399 रुपए है। इसके पहले भी स्पाइस ने फ्लिपकार्ट पर अपना पहला Mi-498 Android One Dream UNI निकाला, जिसकी कीमत 6999 रुपए है।

हाल ही में लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स और 15 सितंबर को लॉन्च हुए गूगल के स्मार्टफोन्स की तुलना करें, तो बहुत कुछ अलग देखने को मिलता है। स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में जो भी बताया गया है, उनके आधार पर यदि तुलना की जाए, तो एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स में पांच कमियां है।

कम रेंज के स्मार्टफोन्स

गगूल एंड्रॉइड हेड सुंदर पिचाई ने माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस के साथ मिलकर अपने पहले एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स की घोषणा की। कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन्स इंडिया में कम रेंज वाले फोन को बढ़ावा देने का काम करेंगे। देखा जाए तो गूगल के पास बेहतरीन यूजर्स का अनुभव भी है।

गूगल ने पहले ही एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स के हार्डवेयर की कुछ जानकारी दे दी थी, वहीं कुछ जानकारियां ऑनलाइन भी लीक हो गई हैं।

फोन्स की कीमत

गूगल के स्मार्टफोन्स की पहले जो कीमत बताई गई थी, उनसे ज्यादा कीमत में स्मार्टफोन्स को उतारा गया है। स्मार्टफोन्स की कीमत 6,399 रुपए हैं। इन फोन्स के फीचर्स को देखकर लगता है, इनकी कीमत ज्यादा है, जबकि इनके प्रतियोगी फोन्स की कीमत इसके मुकाबले कम है।

गूगल का कहना है कि उनके स्मार्टफोन्स में अपडेटेड सॉफ्टवेयर है, लेकिन यहां यह प्रश्न उठता है, क्या यह सॉफ्टवेयर खरीददारों को आकर्षित करने के लिए काफी है?
dainikbhaskar.com आपको ऐसी पांच बातें बता रहा हैं जो इन फोन्स में नहीं है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और जानकारी...