गैजेट डेस्क। Apple, AT&T की रिपोर्ट के अनुसार
एप्पल आईफोन 6 के लिए कंपनी को बहुत ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले रहे हैं। एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर फोन के लिए प्री-ऑर्डर ले रहा है।
फोन के ऑर्डर लेने का काम 12 सितंबर से US और UK में शुरू हुआ। एप्पल का कहना है कि जिस तरह से फोन के लिए प्री-ऑर्डर मिल रहे हैं, उससे साबित होता है कि Iphone 6 और iPhone 6 Plus को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग फोन्स को पसंद कर रहे हैं।
Cnet में आई रिपोर्ट के अनुसार पूरी रात प्री-ऑर्डर मिलते रहे। एप्पल के लिए यह एक तरह से अचंभे वाली बात है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन की डिमांड बहुत ज्यादा हो रही है। एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर भी बहुत ज्यादा ऑर्डर आ रहे हैं।
Cnet की एक और रिपोर्ट के अनुसार AT&T के CEO जेलीन लूरी (Glenn Lurie) ने कहा कि यह हमारा सबसे बड़ा फोन है, जिसके प्री-ऑर्डर इतनी बड़ी संख्या में मिल रहे हैं।
US में फोन की कीमत 199.99 डॉलर है। यह कीमत किश्तों में, दो साल में चुकाई जा सकती है। यदि कोई यूजर किश्तों के आधार पर फोन ना लेना चाहे, तो वह 649.99 डॉलर चुकाकर फोन ले सकता है। यह फोन 16GB का है।