(फोटो Micromax Canvas Nitro A310)
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स ने अपना नया
स्मार्टफोन Canvas Nitro A310 ऐसे समय पर लॉन्च किया है, जब
एप्पल ने अपने आईफोन्स की लॉन्चिंग की। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि माइक्रोमैक्स का नया फोन अच्छा है, लेकिन यह गलत समय पर लॉन्च हुआ है।
फेस्टिव सीजन में कई
स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, एप्पल आईफोन्स भी भारतीय बाजार में जल्दी ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फोन की कीमत को लेकर मार्केट में काफी बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। Canvas Nitro A310 ऑक्टा कोर 1.7 GHz प्रोसेसर और एंड्रॉइड किटकैट 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ है, जिसकी कीमत 12,990 रुपए हैं।
बताया जा रहा है कि माइक्रोमैक्स नए फोन के जरिए काफी पॉपुलर फोन Xiaomi mi3 को टक्कर देने की फिराक में है। दरअसल, फीचर्स के मामले में नाइट्रो, Xiaomi की तरह ही है, लेकिन इसकी कीमत कम है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे दो फोटोज एक साथ क्लिक की जा सकती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें स्मार्टफोन की और जानकारी...