(फोटो पैनासोनिक Lumix DMC-CM1 )
गैजेट डेस्क। जर्मनी में इस साल आयोजित फोटोकिना एग्जीबिशन में पैनासोनिक ने Lumix DMC-CM1 कैमरा फोन पेश करने की घोषणा की है। यह एंड्रॉइड
स्मार्टफोन है, जिसमें लेइका (Leica) ब्रांडेड लेंस लगा हुआ। इसमें 1 इंच का सेंसर लगा है। 20 मेगापिक्सल का यह सेंसर आमतौर पर पैनासोनिक के कैमरों में ही पाया जाता है।
कैमरा फोन में सेंसर साइज बड़ा है, इसलिए यह हाई क्वालिटी की और बिना किसी शोर के इमेज क्लिक करता है। इसके अलावा, यह लो लाइट कंडीशन में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। देखा जाए तो बुलकीयर (bulkier) लेंसेस के साथ लार्जर सेंसर बड़े कैमरों में अच्छा रिजल्ट देता है। ऑप्टिकल सिस्टम में ये सेंसर यूज किए जाते हैं।
पैनासोनिक ने 4.7 इंच के
स्मार्टफोन में 1 इंच सेंसर का लगाया है। 1 इंच का सेंसर फोन के लिए भारी होता है। ये दूसरे बड़े कॉम्पैक्ट्स में देखने को मिलते हैं। इसी तरह की चिप कंपनी के $900 Lumix DMC-FZ1000 सुपर जूम कैमरा में और यही साइज
सोनी के RX100 III में भी है।
इसके विपरीत
एप्पल लगातार नया कर रहा है और उसने
आईफोन 6 में 1/3 इंच सेंसर का ट्रेंड डेवलप किया है। स्मार्टफोन का साइज टिपिकल जरूर है, लेकिन यह अच्छे परिणाम दे रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें और जानकारियां...