गैजेट डेस्क। आज दोपहर 2 बजे से Mi4 ब्रांड की फ्लैश सेल है। इस फोन को भारतीय मार्केट में एक हिट माना जा रहा है। फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो मिड रेंज के यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं। 19999 रुपए की कीमत में 16GB वेरिएंट भारतीय यूजर्स के लिए एक अच्छी डील साबित हो सकता है, लेकिन क्या ये खरीदने लायक है। हमारे एक्सपर्ट
अभिषेक तैलंग (मशहूर शो Tech Guru के एंकर है) ने इस फोन के डिटेल फीचर्स और कैमरा क्वालिटी का रिव्यू किया है। आगे पढ़ें Mi4 का एक्सपर्ट हैंड्स ऑन रिव्यू।
क्यों खरीदें
- पैसा वसूल
- दिखने में बेहद खूबसूरत
- बढ़िया स्क्रीन
- अच्छी वीडियो रिकॉर्डिंग केपेबिलिटी
क्यों ना खरीदें
- सिर्फ 16 GB मॉडल
- 4G नहीं
- उम्मीद से कम कैमरा
अपडेट : 24 फरवरी को अब भारतीय बाजार में Mi4 का 64GB मॉडल आ रहा है। इस बारे में कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है। ये फोन 23999 रुपए में बिक्री के लिए आएगा।
2011 में स्थापित हुई Xiaomi कंपनी अपने 3 साल से कुछ ज्यादा लंबे सफर में आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी बन गई है। आज से 6-8 महीने पहले जब भारतीय बाजार में Xiaomi के स्मार्टफोन बिकने शुरु हुए तो जितना कंफ्यूजन इसके नाम को ले कर था उससे कहीं ज्यादा कंफ्यूजन इस बारे में था कि आखिर ये फोन होंगे कैसे? 10 से 15 हजार रुपए की कीमत में हमनें कभी भी 30-35 हजार रु वाले स्मार्टफोन के फीचर्स की कल्पना तक नहीं की थी। ‘कम दाम में ज्यादा काम’ वाली Xiaomi की तरकीब चल पड़ी, साथ में ‘Online Exclusive Flash Sale’ और ‘डिमांड से जरा सी कम सप्लाई’ वाली रणनीति ने कंपनी और उसके ब्रांड को पहले दिन से ही खबरों में ला दिया।
हर मंगलवार को Flipkart.com पर Xiaomi के ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। हजारों में से कुछ को फोन के दर्शन प्राप्त होते और बाकी हंसी-खुशी अगले मंगलवार के इंतजार में लग जाते। आज की तारीख में कंपनी ने 4 स्मार्टफोन, भारतीय बाजार में उतार दिये है और ये है इसका 5वां और अब तक का सबसे महंगा फोन – Xiaomi Mi4 (श्याओमी मी4)
कागज पर तो Xiaomi Mi4, भारतीय क्रिकेट टीम की तरह लगता है। एक से बढ़कर एक फीचर। 20 हजार रु की कीमत में खूबसूरत सी डिजाइन वाला 5 इंच का फोन मिलता है। वो भी फुल HD स्क्रीन (1080 X 1920 Pixels) के साथ। 13 मेगापिक्सल कैमरा, तगड़ा क्वाड-कोर प्रोसेसर, 3 GB रैम और 3080 mAh (milli Ampere hour) की बैटरी, और इन सब फीचर्स की कीमत – सिर्फ 19,999 रु।
कागज में और असल में फर्क होता है, तो क्या Xiaomi Mi4, सच में इस काबिल है कि हर मंगलवार उसे खरीदने के लिए लाइन में लगना पड़े या 19,999 रु की कीमत में भी Xiaomi Mi4 खरीदने लायक नहीं? आगे की स्लाइड्स में डिटेल में पढ़िए Xiaomi Mi4 का डिटेल रिव्यू-