गैजेट डेस्क। कुछ समय पहले XOLO ने अपना नया Xolo Play Tegra Note टैबलेट लॉन्च किया था। इस टैबलेट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। आपको बताते चलें की XOLO का यह टैबलेट असल में पूरी तरह से इसी कंपनी का प्रोडक्ट नहीं है। XOLO ने सिर्फ इस टैबलेट की डिजाइनिंग और कॉन्फिगरेशन को संभाला है। इस टैबलेट को असल में Nvidia (प्रोसेसर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी) ने बनाया है। इस टैबलेट को बनाने के पीछे कंपनी का असल कारण टेग्रा 4 ARM प्रोसेसर को दिखाना है। फोर्थ जनरेशन सिलिकॉन चिप होने के बाद भी अब तक किसी स्मार्टफोन मेकर ने टेग्रा 4 को इस्तेमाल करने के बारे में नहीं कहा। ऐसे में Nvidia कंपनी ने अपने खुद के प्रोडक्ट्स बनाने का सोचा और उसके बाद ही XOLO के इस नए टैबलेट को डिजाइन किया गया।
XOLO टैबलेट गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस टैबलेट में Nvidia का टेग्रा नोट 4 प्रोसेसर है और बड़ी स्क्रीन भी। Dainikbhaskar.com आपको अपने इस रिव्यू के जरिए बताने जा रहा है इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में और क्या वाकई 16,371 रुपए की रेंज में यह टैबलेट खरीदने लायक है या नहीं।
(नोट: यह रिव्यू XOLO Play Tegra Note के फीचर्स के हिसाब से बनाया गया है।)
आगे की स्लाइड्स पर पढ़ें पूरा रिव्यू-