गैजेट डेस्क। इस साल दिवाली 23 अक्टूबर को है। दिवाली के दो हफ्ते पहले भारतीय मार्केट में कई
मोबाइल कंपनी अपना-अपना फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। तकरीबन सभी कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट्स को बेहतरीन फीचर्स और वाजिब दाम के साथ पेश करेंगी।
dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि इस बार फेस्टिव सीजन में मार्केट में कौन-से खास मोबाइल लॉन्च होने जा रहे हैं।
Apple Iphone 6, Iphone 6 Plus
एप्पल Iphone 6 और Iphone 6 Plus को Cupertino company 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी की एप्पल इंडिया वेबसाइट पर 17 अक्टूबर को लॉन्चिंग डेट लिखी हुई है। स्टीव जॉब्स की कंपनी नहीं चाहती थी कि डिस्प्ले स्क्रीन के प्रोडक्शन में हो रही देरी की परेशानी को कहीं नया आईफोन जग जाहिर न कर दे, खासकर लॉन्च होने के बाद। अतः आने वाले फेस्टिवल शॉपिंग सीजन को देखते हुए कंपनी ने अक्टूबर में आईफोन 6 को बाजार में उतारने की कोशिश करेंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें और कौन से फोन लॉन्च होंगे...