गैजेट डेस्क। एप्पल ने अपना लेटेस्ट
मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ios 8 पिछले हफ्ते ही उतारा है, यह बहुत बेहतरीन एडिशन के साथ आया है। इसके कुछ फीचर्स जैसे थर्ड पार्टी की-बोर्ड सपोर्ट, विजेट्स और लोकल रिसर्च ने भी एप्पल के डिवाइस ios 8 अपडेट में जगह बनाई है, जो पहले सिर्फ एंड्रॉइड डिवाइस में विशिष्ट रूप से थे। सभी ios यूजर्स के लिए इसमें निफ्टी फीचर्स भी है। वहीं इंडिया के एप्पल यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।
एप्पल ने अपनी मोबाइल पेमेंट सर्विस एप्पल पे की घोषणा अपने लेटेस्ट आईफोन 6 मॉडल्स के साथ की थी, जो अभी सिर्फ यूएसए में ही उपलब्ध है। वहीं एप्पल पे के इंडियन मार्केट में आने की अभी कोई उम्मीद नहीं है।
कुछ ऐसे फीचर्स की लिस्ट भी है, जिन्हें अभी भारत आना बाकी है।
वाई-फाई कॉलिंग
ios 8 अपडेट में वाई-फाई कॉलिंग को इंट्रोड्यूस किया गया है। इससे यूजर्स सेल्यूलर नेटवर्क की जगह वाई-फाई पर फ्री कॉल कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आईपैड से भी कॉल किया जा सकता है। इस फंग्शन को कैरियर (carrier) सपोर्ट भी चाहिए, जो कि भारत में उपलब्ध नहीं है। यूएस में T-Mobile वाई-फाई में वॉइस ओवर ऑफर दे रहा है। वहीं Verizon और AT&T भी जल्दी ही इस सर्विस को शुरू करने की सोच रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें और जानकारियां...