(एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का मास्क पहने और आईफोन 6 का कटआउट लिए एप्पल का फैन। ये फोटो 19 सितंबर को एप्पल की टोकियो ओमिटेन्डो शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट स्थित एप्पल स्टोर के सामने ली गई थी। )
गैजेट डेस्क। एप्पल के लेटेस्ट आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एप्पल के ये फोन न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और बाकी शहरों में शुक्रवार को पेश किया गया है। firstpost.com की मुताबिक सैन फ्रांसिस्को में बिक्री शुरू होने से पहले 70 लोग स्टोर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। इसके अलावा, न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यु स्थित स्टोर में भी लाइन काफी लंबी हो गई थी।
एप्पल के कर्मचारियों ने न्यू इयर ईव स्टाइल की काउंटडाउन क्लॉक लगाई थी। स्टोर के गेट सुबह 8 बजे (EDT टाइम जोन) पर खोले गए।
अटलांटा सिटी में कर्मचारियों को एप्पल फैन्स को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। 26 वर्षिय कुक पॉल टेरेबोन का कहना है कि आईफोन 6 के साइज के कारण उन्होंने अपना पुराना फोन छोड़कर नया आईफोन लेने का फैसला किया। गौरतलब है कि एप्पल आईफोन 6 और 6 प्लस के मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू होने के 24 घंटों के अंदर ही एप्पल को 4 मिलियन ऑर्डर मिल चुके थे।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए कैसे लोग दीवानों की तरह इतंजार कर रहे थे नए आईफोन का-