(फोटो Apple iOS 8)
गैजेट डेस्क। एप्पल के नए
मोबाइल ऑपरेटिंग यूसर्ज को परेशान कर रहा है। एप्पल के डिवाइस की मेजबानी करने वाले लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के बाद भी बड़ी संख्या में यूजर्स इससे खुश नहीं हैं।
एप्पल ने अपना नया फीचर्स OS इंट्रोड्यूस किया था। ज्यादातर लोगों को लगा था कि इसमें अच्छे फीचर्स होंगे, लेकिन इसका एक खराब साइड भी देखने को मिल रहा है, जिसकी शिकायत यूजर्स द्वारा की जा रही है। यूजर्स की परेशानी है कि यह बहुत ही धीरे काम करता है।
एप्पल के फोरम में उसके लेटेस्ट मोबाइल OS को लेकर समस्याओं की बाढ़ आ गई है। इसमें सबसे कॉमन प्रॉब्लम है, वाई-फाई बहुत धीरे काम कर रहा है, ऑडियो में भी परेशानी है, इसकी परफॉर्मेंस भी बहुत सुस्त है और बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। आईमैसेज में भी परेशानी हो रही है।
यूजर्स का कहना है, वाई-फाई की समस्या आईपैड एयर, आईपैड मिनी जिसमें रेटिना डिस्प्ले है और आईफोन 5S में है, जिसमें iOS8 को अपग्रेड किया गया है। नेटवर्क सेटिंग को रिसेट करने के बाद भी iOS8 डिवाइस की परफॉर्मेंस में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बैंड के रूटर को 2.4 GHz से 5 GHz पर बदलने पर भी डिवाइस स्पीड से काम नहीं कर रही है।
साउंड की परेशानी
एक अन्य यूजर्स का कहना है कि डिवाइस के साउंड में भी परेशानी है। वहीं म्यूजिक और यूट्यूब वीडियोज अपडेट के बाद भी ठीक से काम कर रहे हैं। गेम्स और ऐप्स के ऑडियो तो पूरी तरह से खराब हो गए हैं। आईपैड मिनी को iOS8 अपडेट करने के बाद भी साउंड में कोई सुधार नहीं हुआ है। साउंड को म्यूट पर भी नहीं किया गया है, वहीं हैडफोन लगाकर भी सुना गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। म्यूजिक, गेम्स और की-बोर्ड को क्लिक करने से भी आवाज नहीं आ रही है। एक यूजर का कहना है कि जब आईफोन 5 को अपडेट किया तो आवाज अच्छी आई।
साउंड क्वालिटी तो चिंता का विषय है ही, वहीं नया अपडेट करने से भी कई पुराने डिवाइस भी बहुत धीरे काम करने लगे हैं। इसमें आईपैड एयर, आईफोन 5s भी शामिल है, जिसमें 64-bit A7 चिपसेट है।
यूजर्स ने चिंता जताई है कि MacRumors फोरम ने भी इस बात को देखा है कि iOS8 अपटेड ने सफारी ब्राउसर के परफॉर्मेंस को भी प्रभावित किया है।