गैजेट डेस्क। फेसबुक का दौर अब खत्म होने जा रहा है। यह खुलासा प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के मेकैनिकल और एरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया है। प्रिंस्टन ने अपनी स्टडी में फेसबुक को एक खतरनाक बीमारी की तरह बताया है जो धीरे-धीरे खत्म हो रही है। प्रिंस्टन की स्टडी के हिसाब से फेसबुक साइट 2015 से 2017 के बीच अपने 80 प्रतिशत यूजर्स खो देगी।
फेसबुक अपनी चरम लोकप्रियता तक पहुंच चुकी है। रिसर्च के अनुसार फेसबुक का पूरा ग्राफ माईस्पेस की तरह ही दिख रहा है जो एक बार लोकप्रियता के चरम पर पहुंचकर फिर गिरने लगा। गौरतलब है कि 4 फरवरी को फेसबुक को 10 साल पूरे हो जाएंगे। अगर प्रिंस्टन की रिसर्च स्टडी सच होती है तो फेसबुक इसके बाद उतार के रास्ते पर चलेगा।
आगे की स्लाइड्स में जानिए आखिर क्यों फेसबुक हो सकता है खत्म, कब तक आ सकता है बदलाव और कैसे होगा खत्म-