पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

FACEBOOK पर पिंक बिकिनी वाली लड़की बन रही है सभी के लिए खतरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। इंटरनेट की दुनिया में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। कम्प्यूटर से लेकर स्मार्टफोन यूजर्स तक सभी स्पैम मैसेज और वायरस का शिकार बन रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां स्नैपचैट पर स्पैम फोटो के कारण यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ रही थी वहीं अब फेसबुक स्पैम का खतरा बढ़ गया है। फेसबुक पर हमेशा वीडियो स्पैम वायरल हो जाते हैं। एक किसी फेसबुक फ्रेंड ने अगर गलती से ऐसे किसी भी स्पैम लिंक पर क्लिक कर दिया तो उस यूजर के सभी फेसबुक फ्रेंड्स इसका शिकार हो सकते हैं। फेसबुक स्पैम का खतरा हाल ही में गहरा गया है। Metro.co.uk. और the Inquirer की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार से ही फेसबुक पर पिंक बिकिनी पहने हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। यह सबसे नया फेसबुक स्पैम है जो यूजर्स के लिए काफी परेशानी पैदा कर रहा है।
फेसबुक ने भी यूजर्स को ऐसे बिकिनी वीडियो से दूर रहने को कहा है। यह स्कैम पिछले तीन दिनों से कंपनी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए क्या है इस वीडियो का खतरा, कैसे बचें फेसबुक पर स्पैम वीडियो से और कैसे पहचानें किसी स्पैम वीडियो को-
(नोट: तस्वीरें केवल प्रस्तुतिकरण के लिए दी गई हैं।)