(गूगलप्लेक्स की फाइल फोटो)
गैजेट डेस्क। गूगल कंपनी अपनी सबसे सस्ती
स्मार्टफोन सीरीज 'एंड्रॉइड वन' भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है। गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुंदर पिचाई (एंड्रॉइड, क्रोम एंड ऐप्स डिविजन) ने इस फोन पर से पर्दा उठाया। माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस जैसे हार्डवेयर पार्टनर्स के साथ मिलकर एंड्रइड वन
स्मार्टफोन्स भारत में पेश किए गए हैं।
गूगल सर्च इंजन, इंटरनेट सर्विसेज और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के अलावा अपने शानदार ऑफिस के लिए भी मश्हूर है। कैलिफोर्निया, अमेरिका स्थित गूगल का 'गूगलप्लेक्स' हेडक्वार्टर में कर्मचारियों के लिए लगभग सभी तरह के ऐशो आराम की सुविधा मौजूद है। 2 मिलियन स्क्वायर फीट एरिया में मौजूद गूगल का ये ऑफिस एक हॉलिवुड फिल्म 'द इंटर्नशिप' में भी दिखाया गया है।
* ऑफिस में सोने की सुविधा-
कर्मचारियों को खाने-पीने से लेकर सोने तक और कैम्पस में घूमने के लिए सायकल, खेलने के लिए गोल्फ, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसे गेम्स की सुविधा और सभी तरह की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। गूगल के ऑफिस में खास 'नैपिंग पॉड्स' डिजाइन किए गए हैं जहां थक जाने पर कोई भी कर्मचारी कुछ देर जाकर सो सकता है।
* हेयरकट, लॉन्ड्री और स्नैक्स और कुत्ते-
गूगल के ऑफिस में कर्मचारियों को फ्री हेयरकट्स, लॉन्ड्री और सभी तरह के स्नैक्स फ्री दिए जाते हैं। इतना ही नहीं गूगलप्लेक्स बिल्डिंग में एक मिनीबार भी दिया गया हैं। गूगलप्लेक्स की बिल्डिंग में कर्मचारियों के साथ उनके कुत्तों का भी स्वागत है। लोग अपने कुत्तों को लेकर काम पर जा सकते हैं। इस ऑफिस में किसी भी तरह का ड्रेस कोड नहीं है। गूगल कंपनी अपने यहां काम करने वाले हर कर्मचारी को गूगलर कहती है।
* कर्मचारियों के लिए मसाज रूम-
गूगल के ऑफिस में कर्मचारियों के लिए मसाज रूम भी है। इसके अलावा, यहां स्विमिंग पूल, प्लेइंग ग्राउंड्स भी मौजूद हैं। जिन कर्मचारियों को गाने बजाने और आर्ट का शौक है उनके लिए डांस स्टूडियो और प्रोफेश्नल डांस क्लासेस का भी इंतजाम गूगल ऑफिस में है।
Dainikbhaskar.com आपको दिखाने जा रहा है गूगलप्लेक्स की कुछ तस्वीरें। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखें तस्वीरें....