गैजेट डेस्क। लोग जहां दहेज में रुपए या दूसरे लग्जरी आइटम्स की डिमांड करते हैं, वहीं इन दिनों कुछ दिलचस्प वाक्या सुनाई आ रहे हैं, जैसे सऊदी अरब में एक भाई ने अपनी बहन की शादी के लिए आईफोन 6 ही दहेज में मांग लिया, जबकि
एप्पल ने अपने नए आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस को अभी ग्लोबली लॉन्च ही नहीं किया है।
जब भी एप्पल के आईफोन की लॉन्चिंग होती है, उनकी कीमत, बिक्री के साथ ही बढ़ती जाती है। लेटेस्ट एप्पल के
स्मार्टफोन के लिए लोग कितनी कीमत देने के लिए तैयार होंगे, यह कहा नहीं जा सकता। इसकी वजह यह कि अब लोग आईफोन की डिमांड दहेज में करने लगे हैं।
तब तक नहीं होगी शादी
गिफ्ट या दहेज में देने के लिए
स्मार्टफोन अभी उपलब्ध नहीं है, यही वजह है कि शादियां नहीं हो पा रही है। यानी अभी शादी के लिए ओर इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आईफोन 6 को अभी सिर्फ यूएसए, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, यूके, ऑस्ट्रेलिया और जापान में रिलीज किया गया है।
अजीब सी डिमांड
Bahraini ऑफिस के क्लर्क साउद अहमद ने बताया कि आईफोन 6 तो अभी मार्केट में आया भी नहीं है, बावजूद इसके कुछ अनोखी बातें सुनने को मिल रही है। लोग आईफोन 6 को दहेज में मांग रहे हैं। हमारे यहां दहेज देना एक तरह का ट्रेडिशन माना जाता है, फिर चाहे वह कोई गिफ्ट के तौर दिया जाए या किसी और तरीके से। आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की डिमांड बहुत बढ़ गई है।