(फाइल फोटो- सर्जि ब्रिन और लैरी पेज)
गैजेट डेस्क। दुनिया की सबसे बड़े सर्च जायंट
गूगल का आज जन्मदिन है। दरअसल गूगल ने 2005 में आधिकारिक तौर पर अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने की घोषणा की थी। इसके पहले गूगल ने अपने बर्थडे की तारीख कई बार बदली है। 4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने सितंबर महीने के कई दिनों को अपने बर्थडे के तौर पर चुना था। 4, 7, 15, 26 सितंबर के बाद आखिरकार 2005 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्मदिन तय कर लिया।
2005 के बाद से हर 27 सितंबर को गूगल अपने होम पेज पर आकर्षक डूडल बनाता आया है। पिछले साल 27 तारीख को गूगल ने कैंडी गेम डूडल अपने होम पेज पर बनाया था।
दो युवा सर्गी ब्रिन और लैरी पेज, दोनों ही गणितज्ञ और उद्यमी, दोनों ने ही गूगल की खोज की। गूगल के जन्मदिन पर आपको बता रहे है गूगल को खोजने वाले दो युवा सर्जि ब्रिन और लैरी पेज के बारे में।
आगे की स्लाइड्स में देखें अधिक जानकारी...