पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Some Interesting Facts About Sunder Pichai

इस भारतीय को गूगल से मिले थे 50 मिलियन डॉलर, जानें कौन हैं सुंदर पिचाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: सुंदर पिचाई)

गैजेट डेस्क। गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एंड्रॉइड, क्रोम और ऐप्स डिविजन) सुंदर पिचाई ने आज भारत में कंपनी की एंड्रॉइड वन सीरीज लॉन्च कर दी है। माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस (हार्डवेयर पार्टनर्स) के साथ मिलकर गूगल ने ये स्मार्टफोन्स तैयार करवाए हैं।

गूगल से मिले 50 मिलियन डॉलर-
mensxp.com के मुताबिक, ट्विटर ने 2011 में पिचाई को जॉब ऑफर किया था, लेकिन गूगल ने उन्हें 50 मिलियन डॉलर (लगभग 3053250000 रुपए या 305 करोड़ रुपए) देकर रोक लिया।
सुंदर पिचाई एक ऐसी शख्सियत है, जिन्होंने कम समय में बहुत नाम कमाया। वे वर्तमान में गूगल के एंड्रॉइड, क्रोम और ऐप डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट हैं। कम उम्र में ही पिचाई ने बड़ी जिम्मेदारी संभाली। पिछले साल उनका प्रमोशन हुआ और उन्हें गूगल एंड्रॉइड का हेड बनाया गया। इससे उनका रोल और ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाने लगा। एंड्रॉइड, क्रोम और ऐप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने पिचाई गगूल के कई महत्वपूर्ण प्रोडक्ट को इनोवेट किया है। उनको गूगल का दूसरा व्यक्ति माना जाता है। आइए, जानते हैं सुंदर पिचाई के बारे में।

Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है सुंदर पिचाई के बारे में कुछ बातें। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और जानें उनके बारे में...