पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माइक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल तक, जानें पिछले हफ्ते की 15 बड़ी खबरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फोटो: गूगल-माइक्रोमैक्स का कैनवास A1)

गैजेट डेस्क। पिछला सप्ताह टेक वर्ल्ड के लिए खास रहा। कई स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग हुई। इनमें से कुछ फोन्स अक्टूबर से इंडियन मार्केट में भी बिक्री के उपलब्ध रहेंगे। पिछले दिनों एप्पल का सबसे महंगा आईफोन 6 और गूगल का सबसे सस्ता एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन लॉन्च किया गया। वहीं, पिछले दिनों कई कंपनियों में बदलाव भी देखने को मिले।
dainikbhaskar.com आपको बता रहा है पिछले सप्ताह टेक वर्ल्ड में क्या-क्या हुआ और किस तरह के फोन्स की लॉन्चिंग हुई।
Android One smartphones

गूगल ने अपने लो कॉस्ट पहले एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स को इंडियन मार्केट में उतारा। गूगल ने अपने पार्टनर स्पाइस, माइक्रोमैक्स और कार्बन के साथ मिलकर 6,299 और 6,499 रुपए में स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्पेनडील पर तीनों फोन्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वहीं, ये फोन रिलायंस डिजिटल, क्रोम और मोबाइल स्टोर पर ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें और...