(एंड्रॉइड L ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले डिवाइस)
गैजेट डेस्क। गूगल का GOSF 2014 (ग्रेट इंडिया शॉपिंग फेस्टिवल) अब शुरू हो गया है। इस शॉपिंग फेस्ट में भारतीय मार्केट में मौजूद 400 से ज्यादा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने हिस्सा लिया है जिसपर यूजर्स को भारी डिस्काउंट मिलेगा। GOSF के साथ गूगल और HTC द्वारा बनाया गया नेक्सस 9 टैबलेट भी भारतीय बाजार में बिक्री के लिए आ गया है।
एंड्रॉइड लॉलीपॉप पर काम करने वाला पहला डिवाइस-
नेक्सस 9 भारतीय मार्केट का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। एंड्रॉइड 5.0 L ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे खास है इसका नया लुक। इस लुक को कंपनी ने 'मटेरियल डिजाइन' नाम दिया है। इसमें गूगल प्ले की बेसिक सर्विसेस से लेकर ऐप्स, होम विंडो और नोटिफिकेशन स्क्रीन तक सब कुछ बदला गया है।
Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है एंड्रॉइड L के कुछ फीचर्स के बारे में।
फेस अनलॉक-
नए एंड्रॉइड L ऑपरेटिंग सिस्टम में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। हालांकि, ये थोड़ा जादुई सा लगता है कि ऑपरेटिंग सिस्टम आपका चेहरा पहचान ले। theverge.com के मुताबिक एंड्रॉइड L का ये फीचर काफी स्लो है और फेस पहचानने के लिए बेहतर लाइट कंडीशन की जरूरत होती है। हालांकि, जितना टाइम ये फीचर ऑन होने में लेगा उतने में यूजर आसानी से अपना फोन मैनुअली अनलॉक कर सकता है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी फीचर्स के बारे में-