पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Smartphones With Latest Features That Can Be Gifted On Valentine

10,000 रु. से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स जो बन सकते हैं वेलेन्टाइन गिफ्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। इस वेलेन्टाइन डे पर अगर आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के लिए कोई कम बजट वाला अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें से कुछ बेहतरीन बैटरी बैकअप देते हैं। कुछ में बेहतर कैमरा है और कुछ लुक्स के मामले में आगे हैं। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है 10000 रुपए से कम कीमत वाले 20 स्मार्टफोन्स के बारे में जो अच्छे गिफ्ट बन सकते हैं।
HTC Desire 526G+
कीमत- 9400 से 10400 रुपए के बीच (8GB वेरिएंट की कीमत)

HTC डिजायर 526G+ एक डुअल सिम हैंडसेट है जिसमें डुअल स्टैंडबाय फीचर है। डुअल स्टैंडबाय का मतलब अगर एक सिम पर कॉल आ रही है तो दूसरी सिम को आउट ऑफ कवरेज बताया जाएगा। इस फोन में एंड्रॉइड किटकैट 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसी के साथ, यूजर इंटरफेस की बात की जाए तो इसमें HTC का सेंस UI है। ये यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक होता है। इसके अलावा, अभी तक ये बात कन्फर्म नहीं की गई है कि इस फोन में एंड्रॉइड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट आएगी या नहीं।

HTC डिजायर 526G+ में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसकी क्वालिटी HD स्क्रीन से कम है। ये qHD स्क्रीन है जिसमें 540*960 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। इस स्क्रीन की पिक्सल डेन्सिटी 234 पिक्सल प्रति इंच की है। आपको बताते चलें कि जितनी ज्यादा पिक्सल डेन्सिटी होती है स्क्रीन की विजिबिलिटी भी उतनी ही शार्प होती है।

इस फोन में 1.7 Ghz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ये प्रोसेसर कौन सा मॉडल है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। लो लाइट कंडीशन में फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी स्मार्टफोन्स के बारे में-