Micromax Canvas Selfie
गैजेट डेस्क। अपना लो बजट
स्मार्टफोन कैनवास बजट लॉन्च करने के बाद अब माइक्रोमैक्स ने कैनवास सेल्फी
स्मार्टफोन पेश कर दिया है। माइक्रोमैक्स कैनवास सेल्फी की बिक्री जनवरी के दूसरे हफ्ते से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में आएगा। इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। इस इवेंट में
सानिया मिर्जा भी मौजूद थीं। इस फोन की सबसे खास बात है कि कैनवास सेल्फी में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये पहली बार है जब माइक्रोमैक्स ने इतने पावरफुल फ्रंट कैमरा के साथ कोई फोन लॉन्च किया है। हालांकि, ये माइक्रोमैक्स का पहला है, लेकिन कई ऐसे डिवाइस मौजूद हैं जो 13 मेगापिक्सल या उससे ज्यादा फ्रंट कैमरा पावर के साथ आते हैं। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है उन
स्मार्टफोन्स के बारे में।
Micromax Canvas Selfie
स्टेटस- भारत में घोषित कीमत उपलब्ध नहीं।
* 4.70 इंच की स्क्रीन
* 720x1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन
* 1.7 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर
* 2 GB रैम
* 16 GB इंटरनल मेमोरी
* 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* एंड्रॉइड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम
* 2300 mAh बैटरी
आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी स्मार्टफोन्स के बारे में-