गैजेट डेस्क। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है जिसे एक्सचेंज करवाने की सोच रहे हैं तो इस समय ऑनलाइन वेबसाइट्स पर कई एक्सचेंज ऑफर्स चल रहे हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ लेटेस्ट एक्सचेंज ऑफर्स के बारे में।
Google Nexus 6
कीमत- 43999 रुपए
एक्सचेंज के बाद - 33999 रुपए
कहां उपलब्ध- फ्लिपकार्ट
5.96 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाला
गूगल का लेटेस्ट फैबलेट नेक्सस 6 भी 3GB रैम के साथ आता है। इस फैबलेट में HD से चार गुना बेहतर स्क्रीन (क्वाड एचडी 1440*2560 पिक्सल का रेजोल्यूशन) है। स्क्रीन पर स्क्रैच ना लगे इसलिए कॉर्निंग कंपनी का गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।
3GB रैम के साथ इस फोन में 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट हैं। 2.7 GHz का पावरफुल क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। डुअल रिकॉर्डिंग (फ्रंट और बैक कैमरा एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।) फीचर के साथ इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
एंड्रॉइड के सबसे लेटेस्ट वर्जन लॉलीपॉप 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इस फोन में 3220 mAh बैटरी है जिसमें 330 घंटों के स्टैंडबाय टाइम के साथ 24 घंटों का टॉकटाइम मिलता है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी ऑफर्स के बारे में-