पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tv Tuner Card That Can Be Used In Laptops And Pc's

अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप पर ऐसे देखा जा सकता है TV

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक फोटो)
गैजेट डेस्क। भारत में टीवी की बहुत अहम भूमिका रहती है। ऐसे में घर से बाहत रहते हुए या किसी और वजह से टीवी ना देख पाएं तो हो सकता है कुछ लोगों को बुरा लगे। इस समस्या का हल आप आसानी से निकाल सकते हैं। अपने लैपटॉप का इस्तेमाल टीवी देखने के लिए करें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे डिवाइज के बारे में जिसका प्रयोग करके आप अपने लैपटॉप को टीवी में बदल सकते हैं।

टीवी ट्यूनर कार्ड-

अगर आप अपने लैपटॉप को टीवी में तबदील करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरत होगी टीवी ट्यूनर कार्ड की। टीवी ट्यूनर कार्ड देखने में बिल्कुल पेन ड्राइव की तरह लगता है, बाजार में अलग-अलग रेंज के कई टीवी ट्यूनर कार्ड मौजूद हैं। इस कार्ड का इस्तेमाल भी पेन ड्राइव या डाटा कार्ड की तरह ही किया जाता है। इस फील्ड में पिनैकल का टीवी ट्यूनर कार्ड ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

भारतीय बाजार में उपलब्ध टीवी ट्यूनर कार्ड्स-

iBall Claro CTV27 TV Tuner Card (1,449 रुपए), Zebronics USB External TV Tuner (1,221 रुपए), iBall Claro TV18 TV Tuner Card (1,590 रुपए), AverMedia C875 Live Gaming HD Capture Card (13,149 रुपए), AverMedia AVER 3D CAPTURE HD TV Tuner Card (10,999 रुपए) आदी।

कैसा है ये डिवाइज और क्या खास है इसकी तकनीक जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर-