पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी से ओबामा तक, जानें दुनिया के टॉप लीडर्स के पास है कौन सा गैजेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा।)

गैजेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 64वां जन्मदिन है। मोदी हमेशा सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते है और रूटीन कार्यों में व्यस्त रहते हैं। अपने जन्मदिन पर मोदी सुबह मां हीराबा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर प्रशंसकों से मिलते हैं। उसके बाद वे अपने नित्य कार्य में लग जाते हैं, लेकिन इस बार मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहमदाबाद में जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

एप्पल पसंद करते हैं मोदी

अगर नरेंद्र मोदी की बात की जाए, तो उन्हें एप्पल के गैजेट्स काफी पसंद हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव खत्म होने के बाद जब मोदी जी ने अहमदाबाद से दिल्ली शिफ्ट किया था जो उनके जरूरी सामान के साथ आईपैड और लैपटॉप भी शामिल था, जिस पर वह नियमित तौर पर खबरें पढ़ते हैं। इसके अलावा, मोदी जी की चुनावी सेल्फी जो काफी लोकप्रिय हुई थी, quora.com के मुताबिक वो आईफोन से ली गई थी।

देश और दुनिया के कई लीडर्स अपने स्मार्टफोन्स के साथ गाहे-बगाहे दिख ही जाते हैं। बराक ओबामा को अक्सर ब्लैकबेरी फोन के साथ देखा गया है, तो ब्रिटेन का शाही परिवार एप्पल के गैजेट्स पसंद करता है। Dainikbhaskar.com आज आपको बताने जा रहा है दुनिया के ये बड़े लीडर कौन से गैजेट्स इस्तेमाल करते हैं।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए ओबामा से लेकर पुतिन तक कौन इस्तेमाल करता है कौन सा फोन...