फेसबुक ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसके तहत किसी यूजर की मौत के बाद भी 'लेगैसी कॉन्टैक्ट' के जरिए उसका पेज अपडेट होता रहेगा। 'लेगैसी कॉन्टैक्ट' के जरिए मरने वाले यूजर के परिवार का कोई सदस्य या दोस्त फेसबुक को यूजर का डेथ नोटिफिकेशन मिलने के बाद लॉग इन कर मरने वाले यूजर का पेज अपडेट कर सकता है। यूजर के पास यह विकल्प भी है कि मौत के बाद उनका अकाउंट पूरी तरह से डिलीट भी किया जा सकता है।
क्या कर सकता है लेगैसी कॉन्टैक्ट:
-प्रोफाइल के टाइमलाइन के टॉप पर पोस्ट कर सकता है।
-ऐसे फैमिली मेंबरों और दोस्तों के नए फ्रेंड रेक्वेस्ट को स्वीकार कर सकता है, जो फेसबुक से जुड़े नहीं हैं।
-प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो अपडेट किया जा सकता है।
-यूजर लेगैसी कॉन्टैक्ट को फोटो, पोस्ट और प्रोफाइल इन्फर्मेशन को डाउनलोड करने की इजाजत दे सकता है।
क्या नहीं कर सकता है लेगैसी कॉन्टैक्ट:
-लेगैसी कॉन्टैक्ट मरने वाले यूजर के प्राइवेट मैसेज नहीं देख सकता है और न ही मरने वाले यूजर की तरह लॉग इन कर सकता है।
अभी कहां है सुविधा?
फेसबुक ने अभी यह सुविधा अमेरिका में शुरू की है। बताया जा रहा है कि बाद में इसे दूसरे देशों में भी शुरू किया जाएगा।
फीचर को कैसे करें एक्सेस?
यूजर सेटिंग के सेक्योरिटी सेक्शन में होगा लेगैसी कॉन्टैक्ट का ऑप्शन।
अभी तक क्या होता था?
अब तक फेसबुक यूजर का डेथ नोटिफिकेशन मिलने के बाद मरने वाले यूजर का पेज मेमोरलाइज्ड अकाउंट में तब्दील हो जाता है। इस अकाउंट को देखा तो जा सकता है, लेकिन उसे अपडेट नहीं किया जा सकता है।