इंडियन गैजेट मार्केट में क्वॉड कोर प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए आज एक और फैबलेट लॉन्च हुआ। इंडियन स्मार्टफोन निर्माता सेलकॉन ने A119 Q नाम से नया एचडी फैबलेट लांच किया। कंपनी ने इस नए धांसू फैबलेट की कीमत भी काफी कम, मात्र 12,499 रुपए रखी है।
सेलकॉन A119 Q के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की आईपीएस टच स्क्रीन है जिसका रिज्योल्युशन 720X1280 पिक्सेल का है. इसमें दिया गया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड का लेटेस्ट 4.2.1 जैली बीन है।
dainikbhaskar.com इस नए फैबलेट की बाकी खूबियों को स्लाइड्स के माध्यम से बता रहा है। ऐसा लगता है कि सेलकॉन माइक्रोमैक्स को कड़ी टक्कर देने वाला है।