फोटोग्राफी की एक चर्चित परिभाषा है - एक फोटो 1000 शब्दों के बराबर की बात बयां करती है. वैसे तो हर तस्वीर की ही अपनी कहानी होती है, क्योंकि यह उस पल को, उस वक़्त को कैद करता है, जो हमारे जीवन का एक हिस्सा होती है. इनमें से कुछ फोटो अपने नैचुरल फॉर्म में ही आश्चर्यचकित करने वाली होतीं हैं. जबकि कुछ को हम अपनी क्रिएटिविटी और तकनीक का यूज कर हैरतअंगेज बना देते हैं.
dainikbhaskar.com आज अपने पाठकों के लिए ऐसी ही तस्वीरों को खोज लाया है, जिसके साथ तकनीक छेड़छाड़ यानी फोटोशॉप किया गया है. आगे की स्लाइड्स में ऐसी-ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें फोटोशॉप का प्रयोग किया गया है. आप भी फोटोशॉप की पूरी जानकारी रख, इस तरह की क्रिएटिविटी कर सकते हैं. तो आइए देखते हैं तस्वीरों की कहानी फोटोशॉप की जुबानी...