पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Foxconn Factory Where Apple Products Are Made

एक ऐसी फैक्ट्री जहां डंडों से मारा जाता है बॉस को, सबके हाथ में होता है IPhone

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक पुरानी कहावत है दुनिया में सबसे जरूरी होता है प्यार, लेकिन साहब पैसे की कीमत भी कुछ कम नहीं है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें पैसे के लिए इंसान हद से बाहर चला गया है। हमारा देश भी बड़ा महान है, यहां पर नौकरी पाने के लिए इंसान कुछ भी करता है और किसी भी कीमत पर काम करता है। अब जरा सोचिए अगर आपको पता चले की दुनिया में एक ऐसी कंपनी भी है जहां एक मजदूर को यहां के एक मैनेजर से ज्यादा तन्ख्वाह मिलती है तो?
क्या आप जानते हैं कि एप्‍पल आईपैड, डेल पीसी, एचपी लैपटॉप का निमार्ण कहां होता है। हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनी एप्पल, एचपी के प्रोडक्ट्स को बनाने वाली फैक्ट्री फॉक्सकॉन की। यहां पर काम करने वालों के लिए सॉकर स्टेडियम, ओलंपिक साइज पूल और जिम जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं इस फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए अलग से स्ट्रेस रिमूविंग रूम भी है। जहां डमी को मारकर आप अपना गुस्सा उतार सकते हैं। कमाल की बात तो यह है कि यहां पर कभी-कभी बॉस की शक्ल की डमी भी रख दी जाती है। अब यह हुई ना खास फैक्ट्री dainikbhaskar.com आज आपको बताने जा रहा है इस आलीशान फैक्ट्री के बारे में कुछ रोचक बातें।
कैसी है ये फैक्ट्री, क्या होता है इसके अंदर जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर-