पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Google Nexus 7 First And Second Version And Apple Ipad Mini Review

जानिए टैबलेट की दुनिया में कहां टिकता है गूगल का नेक्सस-7

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गूगल ने नेक्सस-7 के सेंकेंड जेनरेशन टैबलेट को बाजार में उतार कर अपने प्रतिद्वंद्वी एप्पल के आईपैड मिनी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। हालांकि नेक्सस-7 का मुकाबला अपने ही पुराने वर्जन से भी है। वैसे नेक्सस-7 के नए मॉडल में दुनिया के सारे टैबलेट में सबसे ज्यादा रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन है। पहली जेनरेशन की स्क्रीन 1280x800 के मुकाबले मौजूदा टैबलेट की स्क्रीन में सुधार कर इसे 1920x1200 (एचडी) का बनाया गया है। आईपैड मिनी से सस्ता होने के बावजूद इसमें उसके मुकाबले प्रति इंच पिक्सल डबल हैं।
इसके साथ ही इसमें 1.5Ghz का क्वैड कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह गूगल एंड्रॉयड के जैलीबीन 4.3 वर्जन पर चलने वाला पहला टैबलेट होगा और तीन मॉडल- 16GB वाई-फाई, 32GB वाई-फाई और 64GB एलटीई में उपलब्ध रहेगा। वाई-फाई सुविधा सिर्फ दो मॉडल में है। सभी मॉडल अमेरिका में 30 जुलाई से उपलब्ध रहेंगे। गूगल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सुंदर पिचाई का कहना था कि इस समय दुनिया में बिक रहे हर दूसरा टैबलेट एंड्रॉयड आधारित है। उन्होंने कहा कि गूगल का नेक्सस-7 काफी हिट रहा था, इसलिए इसका अपडेट वर्जन पेश किया गया है। पिछले वर्जन के मुकाबले में इसमें बैटरी की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। इसकी एक खास बात यह भी है कि इसकी बैटरी बिना वायर के चार्ज होगी। बच्चों के इस्तेमाल के लिए इसमें चाइल्ड मोड का भी ऑप्शन है जिससे बिल ज्यादा न आए। इसमें सीमित इंटरनेट कंटेंट और ऐप खरीदने पर भी लगाम लगाई जा सकती है। टैबलेट में 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट और 5.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। दो जीबी की रैम होने के साथ ही यह पहली ऐसी डिवाइस है जो ओपनजीएल ईएस के लेटेस्ट वर्जन 3.0 को सपोर्ट करेगा।
वैसे एक दिन पहले लांच हुए टैबलेट की खूबियां-खामियां सामने आने में समय लगेगा लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि कहां पर नेक्सस-7 अपने प्रतिद्वंद्वी टैबलेट पर भारी या कमजोर पड़ता है।

अन्‍य अहम खबरें

चार हजार पाकि‍स्‍तानि‍यों को मारकर कि‍या था कारगि‍ल फतेह

मोदी से पहले इन आठ चुनौतियों से निपटना होगा राहुल गांधी को

मलबे में सड़ रहीं लाशें, अब भी उत्‍तराखंड का ये है हाल

फर्जी नहीं था बाटला हाउस एनकाउंटर, शहजाद ने मारी थी मोहनचंद शर्मा को गोली

डॉक्‍टर का प्राइवेट पार्ट काट पत्‍नी को किया कूरियर, 'सांवली' महिला की तलाश

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की राह में हैं ये 7 रोड़े

मित्रा को सेन का जवाब- वाजपेयी कहें, लौटा दूंगा 'भारत रत्न', अपने सर्वे से घबराई कांग्रेस

विराट जीत के साथ रिकॉर्डवीर बने कोहली, सचिन भी पीछे

जानिए टैबलेट की दुनिया में कहां टिकता है गूगल का नेक्सस-7

जांघें बेच कर कमाई कर रहीं जापानी युवतियां, पाकिस्‍तान में कंडोम के ऐड पर भड़के लोग

...सौ करोड़ नहीं, इस फिल्‍म ने कमाए एक हजार करोड़ रुपये

कट्टरपंथियों को बंद कमरे में 'धोखा' देती हैं ईरानी लड़कियां, देखें तस्‍वीरें