नोकिया ने अपने लुमिया सीरिज में एक और धांसू स्मार्टफोन आज जोड़ लिया. नोकिया ने लुमिया 925 की लॉन्चिंग लंदन में आज यानी मंगलवार को भारतीय समय अनुसार लगभग 2:30 बजे दोपहर को की. लुमिया 925 अपने बाकी लुमिया भाईयों के लुक से बिलकुल अलग है. यह सामने यानी स्क्रीन की ओर से पूरी तरह से एल्युमिनियम मेटल बॉडी में जबकि पीछे की तरफ पॉलिकार्बोनेट मेटेरियल बॉडी से लिपटा हुआ विंडोज स्मार्टफोन है.
नोकिया ने लंदन में इसकी लॉन्चिंग के साथ ही यह भी घोषणा किया कि इस साल जून से यह मेटालिक फोन यूनाइटेड किंगडम, यूरोप और चीन में बिक्री के लिए तैयार है. टैक्स को छोड़ कर नोकिया ने इस फोन की कीमत 470 यूरो (लगभग 33500 रुपए) रखी है. अमेरिका में इस फोन को जुलाई तक लॉन्च किए जाने की तैयारी है.
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह लगभग लुमिया 928 के जैसा ही है. स्क्रीन साइज, प्रोसेसर और कैमरा रिज्योल्युशन लगभग-लगभग लुमिया 928 के बराबर है. फोन के स्पेसिफिक डिटेल एक-एक कर आगे की स्लाइड्स में बताए गए हैं.