पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samsung To Launch 5G By 2020 Test Hits Speeds Of 1gbps

2020 तक इंटरनेट स्पीड होगी सौ गुना तेज, सैमसंग का प्रयोग हुआ सफल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलमान खान और भाग्यश्री के पेशेंस की दाद देनी पड़ेगी. कबूतर से चिट्ठी भेज कर प्यार भरी बातें कर लेते थे. अब तो जनाब मोबाइल युग है. किस-डे, बर्थडे, प्रोपोज-डे सब कुछ मोबाइल हो गया है. ऐसे में आपके स्थिर रहने से मामला बिगड़ जाने का डर बना रहता है. कुल मिलाकर मसला यह है कि आप धीरे और ढीले नहीं रह सकते. ऐसे में कंपनियां भी आपके तेजी को समझती हैं और नए-नए तेज-से-तेज प्रोडक्ट लॉन्च करती रहती हैं. इंटरनेट का ही उदहारण लीजिए. पहले धीरे-धीरे रेंगने वाला इंटरनेट था, फिर 2G, 3G और अब 4G आ गया है. लोगों को इससे भी मन नहीं भरा तो 5G भी आ गया!
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने सुपर फास्ट 5 वीं जनरेशन (5जी) वायरलेस तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। दक्षिण कोरिया में किए गए टेस्ट में डाटा को डाउन लोड करने की स्पीड इतनी तेज पाई गई है कि यूजर महज 1 सेकंड में पूरी मूवी को डाउनलोड कर सकेगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने कहा कि इस टेस्ट में दो किमी की दूरी पर डाटा ट्रांसमिशनल 1 गीगाबाइट/ सेकंड से अधिक रहा। 5 जी की तकनीक आने में हालांकि अभी कुछ वर्ष इंतजार करना होगा, लेकिन यह बेहद क्रांतिकारी साबित हो सकती है।
आगे क्लिक कर जानिए, 5 जी की सर्विस कब तक मिलेगी और क्या होगा इसका फायदा...