पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4000 से कम कीमत के नोकिया-मोटोरोला के QWERTY मोबाइल, टचस्क्रीन के ये हैं 'बाप'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैन का मतलब होता है फैन. डाई-हार्ड फैन का मतलब होता है एसी. क्वेर्टी (QWERTY) मोबाइल के संबंध में फैन, फैन न रहकर एसी बन जाते हैं. कारण भी है जनाब! जितनी आसानी से आप इसे यूज कर सकते हैं, उतनी आसानी से टचस्क्रीन को मैनेज करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. आप चाहे लाख कह लें कि टचस्क्रीन मोबाइल की बात ही कुछ और है, पर उंगलियों के इशारों पर नाचते हुए टाइप होते जाते लेटर्स का मजा सिर्फ और सिर्फ QWERTY मोबाइल पर ही लिया जा सकता है.
अगर आपको भी टचस्‍क्रीन स्मार्टफोन पसंद नहीं है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडियन गैजेट मार्केट में उपलब्द्ध बजट QWERTY मोबाइल फोन के बारे में. यहां आपको नोकिया और मोटोरोला जैसे ब्रांडेड कंपनी के QWERTY मोबाइल की जानकारी दी जा रही है. आगे की स्लाइड्स में हर एक फोन, उसके स्पेसिफिकेशन और उसकी कीमत के बारे में बताया गया है.