पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Worlds First Intelligent Camera With Wearable Technology

लॉन्च होगा दुनिया का पहला वियरेबल कैमरा, इसे पहन कर कैद कीजिए खास पल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले कुछ समय से तकनीक की दुनिया में नई उथल-पुथल चल रही है। तकनीक के विकास में के कारण हर क्षेत्र में शानदार तरक्की हो रही है। इसी तकनीकी विकास में ऐसे कई गैजेट्स आए हैं, जिन्हें इंसान अपने पहन तक सकता है। चाहें गूगल ग्लास की बात की जाए या सोनी की आई-वॉच के बारे में सोचा जाए, ये गैजेट्स आसानी से पहने जा सकते हैं।
इसी वियरेबल टेक्नोलॉजी की कड़ी में अब एक और गैजेट लॉन्च होने जा रहा है। जरा सोचिए, आपके पास एक ऐसा कैमरा हो जिसे पहन कर आप कहीं भी जा सकें। ना इसके खोने का डर होगा और ना ही घर पर भूल जाने का। इसे बस पहन कर निकल पड़िए और जहां भी फोटो खींचने का मन हो, वहां क्लिक कर लीजिए। इस कैमरे को सभी नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह कब तक आएगा, ये कहा नहीं जा सकता है। इस नए कैमरे का नाम ऑटोग्राफर रखा गया है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इस कैमरे की खासियत और देखें इसकी कुछ खास तस्वीरें-