पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुजरात : 12वीं साइंस का रिजल्ट 92.53%, सिर्फ 162 छात्रों को ए-1 ग्रेड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। सोमवार को कक्षा 12-वीं साइंस के 1.15 लाख विद्यार्थियों का परिणाम गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी बोर्ड, गांधीनगर द्वारा घोषित कर दिया गया। सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने रिजल्ड के परिणाम घोषित करने की शुरुआत की।

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) एचएससी रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://gseb.org, www.indiaresult.com पर उपलब्ध है।

साइंस सब्जेक्ट के लिए पूरे राज्य से 1,14,537 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। राज्य में कक्षा 11वीं और 12वीं साइंस संकलित परिणाम 92.53 प्रतिशत पर रहा है।

गुजरात का पाटण जिला 97.76 प्रतिशत और डांग जिला सबसे कम 59 प्रतिशत पर रहा है। हालांकि गुजरात में साइंस का रिजल्ट 92.53 प्रतिशत रहा है, लेकिन ए-1 ग्रेड सिर्फ 162 विद्यार्थियों को ही मिली है।