पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 Died From Swine Flu In Gujarat Till 11th February

गुजरात में स्वाईन फ्लू से अब तक 108 की मौत, 601 का इलाज जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। देशभर में स्वाइन फ्लू से फरवरी के पहले 11 दिनों में 216 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में राजस्थान फिर गुजरात और मध्यप्रदेश का नंबर आता है। देशभर में अब तक 5157 लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। 407 की मौत हो चुकी है। बुधवार को जयपुर में एक ही दिन में पांच लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 116 मौतें हो चुकी हैं, वहीं एक ही दिन में 159 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, गुजरात में 11 फरवरी तक 108 लोगों की स्वाईन फ्लू से मौत हो चुकी है और अब तक स्वाईन फ्लू से पीडित मरीजों की संख्या 1075 तक पहुंच गई है। फिलहाल 601 मरीजों का ईलाज चल रहा है। बुधवार को राज्य में 159 नए स्वाईन फ्लू के केस दर्ज हुए और 10 मरीजों की मौत हुई। राज्य सरकार की ओर से घर-घर किए जा रहे सर्वे में 17.51 लाख लोगों की जांच की जा चूकी है, जिन में से 25944 लोगों का स्थान पर ही ईलाज किया गया।