पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुजरात: 114 साल की महिला की देहदान, बना विश्व रिकॉर्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। देहदान का यहां अनूठा मामला सामने आया है। जीवन के 114 वसंत देख अंतिम सांस लेने वाली हेमकोरबा बबलदास पटेल का देहदान किया गया है। पांचवी पीढ़ी देख चुकी हेमकोरबा का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार महेसाणा के परिवार ने देहदान कर दिया।
खास बात यह है कि इसे अस्पताल ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही इस पूरे पटेल परिवार ने नेत्र व देहदान का संकल्प भी लिया। हेमकोरबा के परिवार में बड़े छोटे मिला कर 150 से अधिक सदस्य हैं।
अमरीका में 103 का रिकॉर्ड:
गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी कॉलेज (जीएमईआरएस) के शरीर विज्ञान विभाग के डॉ. एच आर जादव ने बताया कि मंगलवार को महेसाणा की हेमकोरबा (114) का पर्थिवदेह दान में मिली। इतनी उम्र में किसी व्यक्ति के देहदान का यह विश्व का पहला मामला है। बहरहाल, इंटरनेट पर इस बिंदु को लेकर सर्च करने पर अमरीका में 103 वर्ष के व्यक्ति के देहदान का जिक्र मिलता है।