पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेवभूमि द्वारका, गुजरात। कहावत है-'ऊपरवाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के!' गुजरात में यह कहावत जीवंत होते दिखी। मामला देवभूमि द्वारका जिले के लांबा गांव का है। यहां भागवत कथा के दौरान श्रोताओं ने खूब नोट बरसाए।
- दरअसल, गांव में भागवत कथा(लोक डायरा) के तहत भजन भी रखे गए थे। इसमें गुजरात के मशहूर सिंगर राजभा गढवी और संगीता लाबड़िया ने अपनी प्रस्तुति दी। भजनों पर मुग्ध श्रोताओं ने हवा में नोट उड़ाना शुरू कर दिए। यूं लग रहा था, मानों आसमान से नोट बरस रहे हों। देखते ही देखते मंच पर नोटों का ढेर लग गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.