अहमदाबाद। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग इन दिनों अहमदाबाद में हो रही है। शहर के अलग-अलग लोकेशन में हो रही शूटिंग के एक हिस्से में अहमदाबाद का 'दीवान बंगला' भी आता है, जिसे फिल्म में CM का बंगला बताया गया है। मूवी में IG का रोल कर रहे नवाजुद्दीन यहां CM से मिलने आते हैं। सुनील शेट्टी के ससुर का घर था...
अब होटल बन चुका है यह बंगला:
सुनील शेट्टी ने मूल रूप से गुजरात की मुस्लिम लड़की माना कादरी से शादी की है। माना के पिता आईएम कादरी का बचपन इसी बंगले में बीता। फिलहाल अब यह बंगला कादरी का नहीं रहा और एक होटल में तब्दील हो चुका है। बंगले का निर्माण कादरी के दादा के जमाने में यानी की करीब 150 साल पहले हुआ था।
अहमदाबाद के पहले डिप्टी मेयर थे कादरी के पिता :
आईएम कादरी की स्कूली पढ़ाई ‘अंजुमन-ए-इस्लाम’ स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने गुजरात कॉलेज से ‘इंटर-साइंस’ का कोर्स किया और फिर आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए पुणे चले गए थे। उनके पिता अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पहले डिप्टी मेयर थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद कादरी मुंबई शिफ्ट हो गए थे। कादरी का रायबड इलाके में ‘राहे खैर गर्ल्स हाईस्कूल’ भी है, जो ‘कादरी फाउंडेशन’ द्वारा संचालित है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, दीवान बंगले की अन्य फोटो: