पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हनुमानजी की अनोखी मूर्ति: मुंह में नारियल रखते ही हो जाते हैं दो टुकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। बोटाद शहर के पास सारंगपुर के मंदिर में हनुमानजी की एक प्रतिमा चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मूर्ति ऐसी है कि मुख में नारियल रखते ही वह दो टुकड़ों में हो जाता है, जिसका एक टुकड़ा हाथ से बाहर आता है। दूसरा टुकड़ा भगवान हनुमानजी को अर्पित हो जाता है।
मंदिर में साफ-सफाई के लिए अपनाई गया यह आइडिया...
- मंदिर के महंत श्री लालभाई के अनुसार, ‘यह अनोखी पहल मंदिर साफ-सफाई रखने के उद्देश्य से की गई है।’
- अक्सर मंदिरों के आसपास नारियल फोड़ने के चलते गंदगी का माहौल रहता है।
- इसीलिए हमने ऐसी मूर्ति का निर्माण करवाया, जिससे भगवान को प्रसाद भी अर्पित हो जाए और गंदगी भी न हो।
- दरअसल, मूर्ति में एक मशीन लगवाई गई है, जो नारियल के दो टुकड़े कर देती है। मूर्ति के मुंह से नारियल के अंदर जाते ही एक टुकड़ा मूर्ति के हाथ से बाहर आ जाता है।
- इससे न सिर्फ मंदिर में साफ-सफाई ही रहती है, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र है।

आगे की स्लाइड्स में देखें VIDEO और PHOTOS:
खबरें और भी हैं...