पाटण। गुजरात के पाटण में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर आए 5.43 लाख रुपए के चेक गाय खा गई। खुलासा उस वक्त हुआ, जब राहत राशि के चेक आने में देर होने पर पीड़ितों ने पड़ताल की। अब जिला उद्योग केंद्र पुराने चेक रद्द कर डुप्लीकेट चेक जारी करने की तैयारी में है।
जुलाई 2015 में आई थी बाढ़...
- पाटण इलाके में अतिवर्षा की वजह से लोगों के घर-दुकानें तबाह हो गई थी।
- जिला उद्योग केंद्र ने ये चेक जारी किए थे। जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की राधनपुर ब्रांच से पाटण शाखा आए थे।
- वहां से ही कोरियर एजेंसी के जरिए पीड़ितों को भेजे गए। लेकिन कोरियर बॉय जब डाक बांट रहा था तो उसके थैले में रखे दो-तीन कवर में रखे चेक गाय खा गई।
- चेक नहीं मिलने तो व्यापारी संजय हालाणी ने शिकायत की। बैंक मैनेजर ने कहा कि चेक जारी तो हुए थे। अब मिसिंग है।
- जांच में पता चला कि कोरियर बॉय की गलती से चेक एक गाय ने चबा लिए थे। जिला उद्योग केंद्र को इसकी सूचना दी गई।
- जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी डीए पटेल ने कहा कि बैंक से डुप्लीकेट चेक भेजने का आग्रह आया है। जल्द ही डुप्लीकेट चेक जारी हो जाएंगे।
- पुराने चेक रद्द कर नए चेक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, जुलाई 2015 में आई थी बाढ़ की फोटो...