अहमदाबाद। देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली और गुजरात के वित्तमंत्री सौरभ पटेल दोनों की ही एक कॉमन चिंता है, अच्छा बजट पेश कर देशवासियों की परेशानी दूर करना। सिर्फ बजट ही नहीं, इन नेताओं की एक और परेशानी भी थी कि किस तरह अपने शरीर का वजन कम किया जाए। अब दोनों ही नेताओं ने सर्जरी करवाकर इस परेशानी से कुछ हद तक छुटकारा पा लिया है। सौरभ पटेल ने सर्जरी से 16 किग्रा वजन कम किया...
बजट पेश करते समय उन्हें तीन बार ब्रेक लेना पड़ा था...
गुजरात के वित्तमंत्री सौरभ पटेल ने सर्जरी करवाकर अपना 16 किग्रा वजन कम कर लिया है। पटेल अपने भारी-भरकम शरीर के चलते काफी परेशान थे। इतना ही नहीं, पिछले वर्ष राज्य का आम बजट पेश करते समय उन्हें तीन बार ब्रेक लेना पड़ गया था। अब इस समस्या से उन्हें छुटकारा मिल गया है।
बेरियाट्रिक एंड मेटोबोलिक सर्जरी का लिया सहारा:
सौरभ पटेल ने वजन कम करने के लिए बेरियाट्रिक एंड मेटोबोलिक सर्जरी का सहारा लिया है। इस सर्जरी के बाद तीन महीनों में उनका 35 किग्रा वजन कम हो जाएगा। पिछले महीने अहमदाबाद के एशियन बेरियाट्रिक ओबेसिटी सेंटर में उनकी सर्जरी की गई थी। इस बारे में डॉ. महेंद्र नरवरिया ने बताया, सौरभ पटेल पिछले एक साल से वजन कम करने की कोशिश में लगे थे। उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी बढ़ गई थी। इसलिए सर्जरी जरूरी थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, अरुण जेटली ने सितंबर में करवाई थी सर्जरी: