पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाटीदारों द्वारा गुजरात में कई जगह विशाल रैलियों के आयोजन की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। पाटीदारों और राज्य सरकार के बीच समाधान की खबरों के बीच फिर से आंदोलन को हवा देने के लिए समिति के अन्य नेता मैदान में आ गए हैं। समिति के नेता वरुण पटेल ने तो यहां तक कह दिया है कि आंदोलन पाटीदारों की मांग तक जारी रहेगा।
वरुण पटेल का कहना है कि सरकार और समिति के नेता के बीच समाधान सिर्फ मांग पूरी होने पर ही होगा। अगर सरकार समाधान चाहती है तो खुद सीएम सार्वजनिक रूप से ऐलान करें कि उन्होंने पाटीदारों के आरक्षण की मांग मान ली है।
एकता रैली और महासम्मेलन की तैयारी:
पाटीदार आंदोलन को तेज करने के लिए पाटीदार समुदाय फिर से तैयारी में जुट गया है। सूत्रों की मानें तो 28 फरवरी को महेसाणा में एक लाख से अधिक महिलाओं की पहली एकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद एक महासम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें ढाई लाख से ज्यादा पाटीदार शामिल होंगे। महेसाणा के बाद एकता रैली का कई शहरों में आयोजन होगा।
एकता रैली की रूपरेखा:
- 21 से 24 फरवरी तक जामनगर जिले में
- 25 से 28 फरवरी तक राजकोट और मोरबी में
- 29 फरवरी से 3 मार्च तक सुरेंद्रनगर में
- 4 से 6 मार्च तक बोटाद में
- 8 से 12 मार्च तक भावनगर में
- 13 से 14 मार्च तक अमरेली जिले में
- 15 से 19 मार्च तक जूनागढ़ में
- 20 से 24 मार्च तक राजकोट के ग्रामीण इलाकों में

आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो:
खबरें और भी हैं...