अहमदाबाद. गुजरात में फिल्म रईस की शूटिंग कर रहे शाहरुख खान का विरोध सोमवार को भी हो रहा है। अब पुलिस की सिक्युरिटी में शूटिंग हो रही है। गांधीनगर के अडालज वाव में सेट लगाया गया है। शाहरुख की कार पर हुआ पथराव, लगे थे नारे...
- रविवार को यहां के हयात रेजेंसी में शाहरुख की कार पर कुछ लोगों ने पथराव किया था।
- आश्रम रोड पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया था।
- इसके बाद वीएचपी के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
- शाहरुख अहमदाबाद की सरखेज की एक मस्जिद और दरगाह के पास शूटिंग कर चुके हैं।
गुजरात में कई जगह हुआ विरोध
- पिछले दिनों कच्छ जिले में हुई शूटिंग के दौरान भी विहिप ने विरोध किया था। विहिप शाहरुख के असहिष्णुता को लेकर दिए बयान का विरोध कर रही है।
- भुज में भी शाहरुख को विरोध का सामना करना पड़ा था।
- 3 फरवरी को भुज की खारी नदी किनारे शूटिंग होनी थी, जो कैंसल कर दी गई थी।
क्या है रईस की स्टोरी
- ‘रईस’ की स्टोरी अहमदाबाद के बदनाम बुटलेगर (गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने वाला) लतीफ पर है।
- लतीफ 2014 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
गुजरात में शाहरुख का विरोध क्यों?
- पिछले साल नवंबर में अपने बर्थडे के मौके पर शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''देश में इन्टॉलरेंस बढ़ रहा है। अगर मुझे कहा जाता है कि तो एक सिम्बॉलिक जेस्चर के तहत मैं भी अवॉर्ड लौटा सकता हूं। देश में तेजी से कट्टरता बढ़ी है।''
- समझा जा रहा है कि वीएचपी इसे लेकर ही शाहरुख का विरोध कर रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें शूटिंग की फोटोज...