पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आमिर ने कहा विराट तो हीरो जैसा हैं, तो हंस पड़ी अनुष्का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबादः फिल्म PK के प्रमोशन के लिए एक्टर आमिर खान, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ओर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अहमदाबाद पहुंचे। शहर के थलतेज इलाके में स्थित पी.वी.आर. मल्टिप्लेक्स में ये सितारें मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली का जिक्र छिड़ने पर अनुष्का का मजाक उडाते हुए आमिर ने कहा कि, विराट हीरो जैसा दिखता है। आमिर के ऐसा बोलते ही अनुष्का शर्मा जोर से हंस पड़ी।
विराट के साथ सगाई या शादी की बात को अफवाह करार देते हुए अनुष्का ने कहा कि, मैं फिलहाल फिल्मों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहती हूं, आमिर खान को मिस्टर पर्फेक्टनिस्ट कहा जाता है, इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा कि मैं अपने सपनों के साथ कभी भी कोम्प्रोमाइज नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि मैं पर्फेक्टनिस्ट हूं। डायरेक्टर्स मुझसे अच्छा काम निकलवाते हैं और राजकुमार हिरानी मेरे फेवरेट डायरेक्टर हैं।
आगे की स्लाइड में देखें इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें...