पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। शहर में 65 वे गणतंत्र दिवस पर आम आदमी पार्टी ने राज्यव्यापी में झाड़ू यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का नेतृत्व टीवी पत्रकार से नेता बने आशुतोष किया। उन्होंने पूरे गुजरात चलाई जाने वाली झाडू यात्रा को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद नरेंद्र मोदी की 'जनविरोधी और कॉरपोरेट हितैषी सरकार' को सामने लाना है।
यह यात्रा गुजरात के 33 जिला मुख्यालयों पर निकाली जाएगी। इसमें राज्य की सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। यात्रा का समापन 30 जनवरी को गांधीनगर में महात्मा गांधी मंदिर के पास होगा।
आप गुजरात की सभी 26 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने की तैयार में है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने राज्य स्तरीय कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित की थी। इसमें लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विचार किया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.