पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP National President's Son Jai Shah Marriage Effected From Delhi Election Results

दिल्ली चुनाव परिणामों का असर, नही नकला जय शाह का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की शादी मंगलवार को उनके कॉलेज की दोस्त रिशिता के साथ हुई। दिल्ली चुनाव के परिणामों का सीधा असर इस शादी पर पड़ता दिखा। पहले से तय वर के घोड़ी पर सवार होने की रस्म कैंसल कर दी गई। बैंड बाजे वालों को भी वापस भेज दिया गया। हार की खबर मिलने के बाद अमित शाह और बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेताओं ने शादी के वेन्यू (अहमदाबाद के वाईएमसीए क्लब) में ही मीटिंग की। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाए कि नहीं, अमित शाह फोन करके केजरीवाल को बधाई दें कि नहीं, आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडप के पास ही वीआइपी रूम में की गई इस मीटिंग में राजनाथ सिंह, आनंदीबेन पटेल, पीयूष गोयल और राजीव प्रताप रूडी सहित कई नेता थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तय किया गया कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय ली जाए।
इससे पहले, अमित शाह का परिवार मंगलवार दोपहर ही आयोजन स्थल पर पहुंच गया। शादी में राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। एयरपोर्ट से लेकर विवाह स्थल तक पुख्ता पुलिस बंदोबस्त किए गए। मेहमानों के लाने ले-जाने के लिए बैटरी ऑपरेटेड कार की व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं, पूजा कराने के लिए दक्षिण भारत से 22 ब्राह्मणों को बुलाया गया। 12 फरवरी को अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में रिसेप्शन का आयोजन होगा।
आगे स्लाइड्स में देखें जय-रिशिता की शादी के फोटोज...
दिल्‍ली चुनाव नतीजों से संबंधित खबरें पढ़ना चाहें तो क्लिक करें-

कुछफेमस, कईगुमनाम: इनलोगोंकेबिनाकभीचुनावनहींजीतसकतीथीAAP

10 बड़ेकारण, जिनकेचलतेAAP नेकरदियासबकासूपड़ासाफ

दिल्लीमेंAAP ने14 महीनेमेंकांग्रेससे98% सीटेंछीनलीं

चौथीबड़ीजीतAAP केनाम, सिक्किममेंबनाथा100% सीटेंजीतनेकारिकॉर्ड

AAP 67, BJP 03: कौन जीता, किसे हराया, ये है 70 विधायकों की पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव नतीजों का अमित शाह के बेटे की शादी पर भी असर, कई रस्में नहीं हुईं

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार