पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NID अहमदाबाद का 35वां कोन्वोकेशन: देखें Funcation की PHOTOS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद. शहर के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन (NID ) का 35वां कॉन्वोकेशन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस समारोह में पद्मभूषण से सम्मानित जाने-माने पत्रकार शेखर गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस समारोह में स्टूडेंट को बताया गया कि डिजाइन यानी विचार और कंटेंट पर हमें फोकस रखना चाहिए। इस साल 271 स्टूडेंट अलग-अलग शाखाओ में से ग्रैजुएट हुए हैं।

- पद्मभूषण शेखर गुप्ता की स्पीच
कॉन्वोकेशन में शेखर गुप्ता ने कहा कि मेरे दिमाग में डिजाइन के बारे में एक सवाल पैदा हुआ कि डिजाइन क्या हो सकती है? तब मुझे जवाब मिला, डिजाइन यानी विचार और कंटेंट। मेरे हिसाब से- थॉट (विचार) और कंटेंट के बीच टिक कर कुछ नया सर्जन करने को ही डिजाइन कहते है। डिजाइनर को कंटेंट को मैनेज करना पड़ता है। क्रिएटिविटी हर जगह हमारा अनुकरण करती है और हम सभी क्रिएटिविटी नामक गॉड गिफ्ट के साथ जन्म लेते है, जो अन्य के पास नहीं होती है। अगर हमें एन.आइ.डी. जैसा डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट में आकर क्रिएटिविटी सीखने का मौका मिला है तो यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि भगवान की गिफ्ट का सम्मान करते हुए हम क्रिएटिविटी को बाहरी दुनिया तक पहुंचाएं।
डिजाइन से लोगों की समस्या का समाधान

मैं बनारस के एक गांव में से आई हूं, जब चार साल पहले मैं यहां आई थी तब इतनी कॉन्फिडेन्ट भी नहीं थी। मेरे पूरे व्यक्तित्व का ट्रांसफॉर्मेशन यहां आके हुआ। धीरे-धीरे हमने यहां सीखा कि डिजाइन से लोगो का जीवन कैसे आसान बनाया जा सके। अब मैं हर ऑब्जेक्ट का उपयोग डिजाइनिंग में कैसे करूं, वो एक प्रकार का विजन हो गया था। मैं भविष्य में वेसा ही डिजाइनिंग करूंगी जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो जाए। - अम्रिता मयूरी, ग्राफिक डिजाइन, अन्डर ग्रैजुएट
आगे की स्लाइड में देखें इस Funcation की तस्वीरें...