पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amit Shah Son Marriage Reception In Ahmedabad

LIVE: अमित शाह के बेटे जय की शादी का रिसेप्शन हुआ शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। शहर के प्रसिद्ध कर्णावती क्लब में चुस्त बंदोबस्त के बीच गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय की शादी का रिसेप्शन आयोजित हुआ। जय और ऋषिता की शादी 10 फरवरी का कर्णावती क्लब से ही हुई थी। ऋषिता गुजरात के बिजनेसमैन गुणवंतशाह की बेटी हैं।
शाम 4 बजे से ही कर्णावती क्लब में अन्य लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के आगमन के पहले ही क्लब सहित आसपास के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। रिसेप्शन में राज्य के मंत्री, विधायकों, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन, सहकारी संघ के प्रमुखों सहित लगभग 4 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। अहमदाबाद के बाद दिल्ली में भी एक रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सहित, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व सभी राज्यों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
पूरे समारोह स्थल को सफेद और भगवा रंग में सजा दिया गया था। पार्किंग की व्यवस्था मैनेज करने का जिम्मा एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपा गया था। क्लब परिसर में करीब 1200 कार की पार्किंग की जगह थी। वहीं, क्लब के पास मौजूद एक मैदान पर भी पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
अगली स्लाइड्स में देखें रिसेप्शन के फोटो...