अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह के बेटे जय की शादी का रिसेप्शन आज अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित होगा। इस हाईप्रोफाइल रिसेप्शन में देश भर के राजनीतिज्ञों से लेकर बिजनेसमैन तक उपस्थित रहेंगे। जय की शादी दो दिन पहले अहमदाबाद के बिजनेसमैन गुणवंतशाह की बेटी ऋषिता पटेल से हुई।
रिसेप्शन में राज्य के मंत्री, विधायकों, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन, सहकारी संघ के प्रमुखों सहित लगभग 4 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। अहमदाबाद के बाद दिल्ली में भी एक रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सहित, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व सभी राज्यों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
रिसेप्शन के खाने की जिम्मेदारी अहमदाबाद के कैटर्स गोरधन महाराज को दी गई है। रिसेप्शन के खाने के जानकारी देते हुए गोरधन महाराज ने दिव्यभास्करडॉटकॉम को बताया कि खाना सादा व स्वादिष्ट होगा और एक डिश 600 रुपए के आसपास होगी।
रिसेप्शन का मेनू:
- टोमेटो सूप
- ओरेंज जूस
- तरबूज जूस
- स्प्रिंग रोल
- ब्रेड बास्केट
- पनीर टिक्का
- बेसन के गट्टे की सब्जी
- आलू की सब्जी
- गाजर का हलवा
- जलेबी
- रबड़ी
- आइस्क्रीम
- फ्रूट डिश
अगली स्लाइड्स में देखें, तैयारियों की PHOTOS...